झुंझुनूं, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा अलसीसर पंचायत समिति में 19 जून को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने बताया कि शिविर में मौके पर ही ऑन लाइन भामाशाह रोजगार सृजन योजना( प्रधानमंत्री मुद्रा योजना), प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, ऑन लाइन दस्तकार पंजीयन एवं उद्योग आधार मेमारेण्डम की विस्तार से जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि भामाशाह रोजगार सृजन योजना हेतु 18 से 50 वर्ष के तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु के बेरोजगार युवक- युवतियां जो अपना उद्योग, सेवा व व्यापार में नया व्यवसाय प्रारम्भ करना चाहते है, वे आवेदन कर सकते हैं।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 19 जून को
औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 19 जून को



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।