Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित पदाधिकारियों की होगी छुट्टी – सुंडा

,

लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित पदाधिकारियों की होगी छुट्टी – सुंडा

जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों का अभिनंदन

झुंझुनूं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा है कि लगातार तीन बैठकों या फिर पार्टी कार्यक्रमों से नदारद रहने वाले पदाधिकारियों की पद से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियां समझते हुए। उन्हें निभाने में योगदान दें। सुंडा सोमवार को रीको स्थित एसएस सुंडा पैराडाइज में नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक, मंडल व नगर अध्यक्षों के अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कर कमलों से मुझे जो परिचय पत्र मिला और सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन से जो शाबाशी मिली। वो अकेले सिर्फ मेरा सम्मान नहीं। बल्कि हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी की मेहनत की शाबाशी है। इसे बरकरार रखनी है। जिसे हमें सामंजस्य, समन्वय और सौहार्द पूर्ण वातावरण में बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी को एक आदर्श डीसीसी, पूर्व देश में स्थापित करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। इसलिए जरूरी है कि कुछ सख्ती भी बरती जाए। इसलिए निर्णय लिया गया है कि संगठन की बैठकों और संगठन के कार्यक्रमों से नदारद रहने वाले पदाधिकारियों की जगह नए पदाधिकारियों को जगह दी जाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे जिले में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का काम पूरा हो चुका है। इसलिए अब चुनावों तक हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर—घर जाकर कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाए। ताकि हम राजस्थान में फिर से सरकार बनाने में कामयाब हो सके। यह काम सिर्फ एक कार्यकर्ता कर सकता है। सरकार प्रभावी और जनहितैषी योजनाएं लाई है। जिसे लाभान्वित तक पहुंचाना हम सब का भी नैतिक धर्म बनता है। कार्यक्रम की शुरुआत रामदेवजी महाराज, तेजाजी महाराज और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि देकर की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव खालिद हुसैन, कोषाध्यक्ष संजय जखोड़िया, जिला उपाध्यक्ष पवन पुजारी, सत्यनारायण सैनी, गोकुलचंद सैनी, राजकुमार ढाका, रविंद्र भडाना, मानसिंह सहारण, सुभाष शर्मा, राजेंद्र राठी, जिला महासचिव रोशन, नवाब अली घोषी, डॉ. मुकेश बागड़ी, अयूब भाटी, जगदीश पूनियां, आकाश चौधरी, फतेहसिंह शेखावत, अदनान खत्री, युनूस गौरी, प्यारेलाल गुर्जर, वीरेंद्र खीचड़, नरेंद्र लमोरिया, संजय पारीक, संजय नूनियां, जिला सचिव राजेश जैदिया, सुभाष भांबू, अजय तसीड़, मंगलचंद सैनी, रामकरण सैनी, हरिश डूमोली, हवा सिंह चौहान, विनोद कुलहरि, मातादीन शर्मा, मोहन शर्मा, आजाद बिसायती, महेंद्र सिलाईच, बाबू भाई अली हसन, दिलीप डिग्रवाल, अब्दुल अज़ीज़ कच्छावा, उम्मेद सिंह, शीशराम मेघवाल, जिला प्रवक्ता संतोष सैनी व शहबाज फारूकी, सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद सलीम व राहुल चाहर का अभिनंदन किया गया।

अच्छा काम करने वाले होंगे खड़गे और डोटासरा से सम्मानित
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उनका सम्मान वे खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा से करवाएंगे। इसलिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने और सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जिताने के लिए जी—जान लगा दें।

इन पदाधिकारियों का भी किया सम्मान
जिला प्रवक्ता संतोष सैनी व शहबाज फारूकी ने बताया कि इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खेदड़ गुढ़ागौड़जी, बाबूलाल सैनी उदयपुरवाटी, सुरेश मेघवाल मुकुंदगढ़, मेहर कटारिया चिड़ावा, विकास सिंह सूरजगढ़, महावीर सिंह यादव बुहाना, गोकुलचंद सैनी ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि खेतड़ी, पीसीसी सदस्य रणजीत चंदेलिया, मंडल अध्यक्ष संजय योगी सूरजगढ़ ग्रामीण, संत कुमार भांबू बुडानिया, राजेंद्र सिहाग पिलानी, शीशराम तनानिया डूलानिया, रंगलाल, रविकांत यादव, सत्येंद्र यादव पचेरी, सतीश बुहाना, लक्ष्मण राजोरिया, विनोद कुमार, रामगोपाल महमिया आदि का स्वागत किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur