Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्री गोपाल गौशाला के पदाधिकारी न्याय मित्र केके गुप्ता से मिले

श्री गोपाल गौशाला के पदाधिकारी न्याय मित्र केके गुप्ता से मिले

झुंझुनू, श्री गोपाल गौशाला द्वारा संचालित बगड़ रोड स्थित नंदीशाला के नगर परिषद में बकाया भुगतान हेतू श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेम्मी अग्रवाल एवं डॉक्टर डीएन तुलस्यान सर्किट हाउस में 24 जुलाई सोमवार प्रातः 11 बजे न्याय मित्र केके गुप्ता से मिले एवं उनका माला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया।

न्याय मित्र के के गुप्ता को गौशाला पदाधिकारियों ने नंदीशाला के नगर परिषद में बकाया भुगतान, गौशाला की आस पास की साफ सफाई इत्यादि बातों से अवगत करवाया जिस पर उन्होंने नगर परिषद के उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेम्मी अग्रवाल, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, अनिल शर्मा जयपुर, पुष्कर खेतान, रवि खेतान, नगर परिषद के एक्सईएन राहुल भाटिया, राजीव जानू, बाबूलाल चंदेल, अली हसन, अंकिता एवं नीरज सहित अन्यजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur