Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ओजटू के विक्रम हत्याकांड में आरोपी अंकित कस्वा गिरफ्तार

ओजटू के विक्रम हत्याकांड में आरोपी अंकित कस्वा गिरफ्तार

10 सितंबर को भोलू की ढाणी तन ओजटू में हुई

चिड़ावा [ रमेश रामावत ] गत दिनों 10 सितंबर को भोलू की ढाणी तन ओजटू में हुई विक्रम पुत्र विद्याधर जाति जाट निवासी भोलू की ढाणी की हत्या के आरोप में आज आरोपी अंकित कस्बा पुत्र सत्यपाल जाट को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी जयराम बाजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में तथा चिड़ावा वृताधिकारी रघुवीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में मुलजिम को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। जिसके चलते आज अंकित कस्बा निवासी नंदरामपुरा थाना मंड्रेला को दस्तयाब कर पूछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि 11 सितंबर को परिवादी विद्याधर जाट निवासी भोलू की ढाणी ने चिड़ावा थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की थी कि मेरे बेटे विक्रम का जोगेंद्र पुत्र इंद्राज, इंद्राज पुत्र रिछपाल, जिले सिंह, महेन्द्री देवी, रचना देवी ने अपहरण कर लाठी सरियों से हमला कर मारपीट कर हत्या कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur