Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुरु पूर्णिमा को शिष्यों ने गुरुओ से लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा को शिष्यों ने गुरुओ से लिया आशीर्वाद

क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भंडारे में पाई प्रसादी

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] अरावली की पहाड़ियों में स्थित विभिन्न आश्रमों एवं देवस्थानों पर श्रद्धालुओं ने ग्रुप पूर्णिमा के उपलक्ष में गुरु जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सीकर रोड़ पर स्थित मां अन्नपूर्णा आश्रम, किरोड़ी धाम, शाकंभरी धाम, रघुनाथगढ़, रामपुरा, लोहार्गल धाम, साटिंडा धाम, मनसा माता, बाबा ईशरानाथ धाम सहित आसपास की अरावली की पहाड़ियों में स्थित आश्रमों पर शिष्यों ने गुरु जी से आशीर्वाद लिया। दिन भर देवस्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही तथा जगह-जगह भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली। सीकर रोड़ पर स्थित मां अन्नपूर्णा आश्रम में शिष्यों ने गुरुजी का आशीर्वाद लेकर मनोकामना मांगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur