Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भारत जोड़ो पदयात्रा की पहली वर्षगांठ पर जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अगुवाई में पदयात्रा निकाली

,

भारत जोड़ो पदयात्रा की पहली वर्षगांठ पर जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अगुवाई में पदयात्रा निकाली

सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए निकाली गई पदयात्रा

झुंझुनूं, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे, अमन, चैन, शांति के पैगाम के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सुंडा की अगुवाई में गुरूवार को भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले साल निकाली गई भारत जोड़ो पदयात्रा की पहली वर्षगांठ के मौके पर इस पदयात्रा का गुरूवार को हर जिला मुख्यालय पर आयोजन किया गया। लेकिन झुंझुनूं में इस पदयात्रा के साथ सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को जोड़ते हुए पदयात्रा की शुरूआत चंचलनाथ टीले के महंत ओमनाथ महाराज के आशीर्वाद के साथ की गई। जिसके बाद कांग्रेस पदयात्री शहीद इंद्रसिंह सैनी के स्मारक स्थल पर पहुंचे। शहीद को नमन करने के बाद पंचदेव मंदिर, खेमी शक्ति रोड, गांधी चौक पहुंचे। यहां पर गांधी पार्क में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद नेहरू बाजार और शहीदान चौक होते हुए यात्रा कमरूद्दीन शाह की दरगाह पहुंची। जहां पर गद्दीनसीन एजाज नबी के नेतृत्व में सभी पदयात्रियों का स्वागत किया गया। वहीं दिनेश सुंडा समेत अन्य पदाधिकारियों की दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर सुंडा ने कहा कि देश में अमन, चैन, खुशहाली, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे के साथ नफरत को कम करने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। जिसकी पहली वर्षगांठ पर यह आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया है। पदयात्रा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनिल झाझड़िया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, शांति एवं अहिंसा विभाग के जिलाध्यक्ष मुरारी सैनी, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला गिडानिया, अजमत अली झुंझुनूं, सुरेश मेघवाल मुकुंदगढ़, मेहर कटारिया चिड़ावा, विकास सिंह सूरजगढ़, किरोड़ीमल पायल मंडावा, पूर्व प्रधान भगवानाराम सैनी, मंडल अध्यक्ष शमशाद खान नूआं, शीशराम सोनासर, प्रवीण सोहू मुकुंदगढ़, शंकर कपूरिया जेजूसर, महावीर कटारिया अलसीसर ब्लॉक, डॉ. कुलदीप बेनीवाल चुड़ैला, उदयपुरवाटी चेयरमैन रामनिवास सैनी, झुंझुनूं नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन पवन पुजारी, राजस्थान हज कमेटी के सदस्य रियाज फारूकी, जिला परिषद सदस्य सुनिता धतरवाल, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष हारून लालपुर, राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, पीसीसी सदस्य रणजीत चंदेलिया, मनफूल डैला सूरजगढ़, रिटायर्ड संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग पितराम सिंह काला, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, हज कमेटी झुंझुनूं के अध्यक्ष मतलूब चायल, झुंझुनूं युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष सैनी,राजीव गांधी युवा मित्र संघ जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी चिड़ावा, राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के प्रदेश सचिव विजय मील आदि शामिल रहे।

जगह—जगह हुआ फूलों से स्वागत
इस मौके पर भारत जोड़ो पदयात्रियों का जगह—जगह फूलों से स्वागत किया गया। वहीं यात्रा की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष सुंडा व अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों व नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कई जगहों पर छबील लगाकर ठंडा पानी और ज्यूस भी पदयात्रियों को पिलाया गया।

हर ब्लॉक में पदयात्रा निकालने के निर्देश
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुंडा ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश दिए है कि वे अपने अपने ब्लॉक में कम से कम एक भारत जोड़ो पदयात्रा जरूर निकाले। जिसमें वे ना केवल राहुल गांधी के संदेश, बल्कि सरकार की योजनाओं का भी प्रचार प्रसार करे। इसके अलावा भी भारत जोड़ो पदयात्रा की पहली वर्षगांठ पर अन्य कार्यक्रमों के जरिए कांग्रेस के संदेश को जन—जन तक पहुंचाने का काम करें।

झुंझुनूं की पदयात्रा में शामिल हुए जिलेभर से कार्यकर्ता व पदाधिकारी
इस पदयात्रा में जिलेभर से कांग्रेस जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। जिनमें श्रवण सैनी, मंगलचंद सैनी, रामकरण सैनी, मातादीन शर्मा, सतवीर धतरवाल, मोहर सिंह सोलाना, संदीप धतरवाल, मनोहर बाकोलिया, पार्षद संजय पारीक, मास्टर रामस्वरूप सिंह, अनुराग जोया, मधु खन्ना, युवा कांग्रेस झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष इमरान, डॉ. सुखवीर, शाहबाज फारूकी, विनोद काजला, विजय चौधरी सूरजगढ़, सलीम गहलोत, वीरेंद्र पूनियां पिलानी, भीखा भाई, राजेश काजला, चिड़ावा उप प्रधान विपिन नूनियां, संजय नूनियां, आजाद सिंह बड़ागांव, पूर्व पार्षद नवाब घोषी, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष तेजस्विनी शर्मा, पार्षद तौफीक, पार्षद उम्मेद अली, पार्षद जुबेर सैयद, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सुनील महला, रामावतार मेघवाल, जितेंद्र सिंह खींची, हमीद अलसीसर, पार्षद मोहम्मद हारून खेतड़ी, पार्षद राहुल सैनी, भूदान बोर्ड सदस्य मीनू सैनी, केसर देव सैनी, पंचायत समिति सदस्य राकेश राड़, पार्षद रामजीलाल व सांवरमल सूरजगढ़, आकाश चौधरी खेतड़ी, तेजप्रकाश सोनी चिड़ावा, महेंद्र सैनी बड़ागांव, विशाल सैनी चिड़ावा, लालाराम अड़ूका, ओमप्रकाश सैनी बड़ागांव, सलीम खानजादा एनएसयूआई, आशीष बुगालिया एनएसयूआई, दिलीप डिग्रवाल, मोहम्मद यूसुफ, श्रीचंद झाझड़िया सदस्य, अजय तसीड़ उदयपुरवाटी, इमरान निजामपुरा, सुमेर सिंह बड़ागांव, मनोज नेहरा, बाबू भाई, राकेश सुंडा, मोहित जनेवा, अजय सोमरा,दिलीप डिग्रवाल,इब्राहिम सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur