Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नाम वापसी के अंतिम दिन 4 प्रत्याशियों ने लिया अपना नामांकन वापस

नाम वापसी के अंतिम दिन 4 प्रत्याशियों ने लिया अपना नामांकन वापस

झुंझुनूं, विधानसभा आम चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। गुरूवार को 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही कुल 5 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। बुधवार को सूरजगढ़ से महिला प्रत्याशी संतोष ने भी अपना नाम वापस लिया था। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अनुराग जोया, मंडावा से निर्दलीय पर््रत्याशी दिनेश, नवलगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी राजपाल शर्मा एवं उदयपुरवाटी से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चन्द सैनी ने अपना नामांकन वापस लिया। वहीं सूरजगढ़, झुंझुनू एवं खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।