Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हनुमान जयंती के अवसर पर भाम्बू के सौजन्य से निकाली जायेगी भव्य निशान यात्रा

,

हनुमान जयंती के अवसर पर भाम्बू के सौजन्य से निकाली जायेगी भव्य निशान यात्रा

झुंझुनूं, भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू के सौजन्य से तथा चुणा चौक विकास समिति के तत्वावधान में 6 अप्रैल को हनुमान जयंती के सुअवसर पर चुणा चौक स्थित पार्क से यह विशाल निशान पद यात्रा प्रारम्भ होगी जो कि झुंझुनूं नगर के गांधी चौक, शाह वाला कुंआ, जे.पी.जानूं स्कूल, एक नम्बर रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट सर्किल, मंडावा मोड़, केन्द्रीय विद्यालय से होते हुए बंधे का बालाजी पंहुचेगी। चुणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने बताया रविवार को निशान पद यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। जहां कार्यकर्ताओं के मध्य जिम्मेदारियों का वितरण किया गया वही निशान पद यात्रा को सफल बनाने हेतु नगर की सभी बस्तियों में राजेन्द्र भाम्बू द्वारा सम्पर्क किया जा रहा है। बैठक के दौरान भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू, अशोक तुलस्यान, शुभकरण चौपदार, पार्षद प्रमोद बुडानिया, कालू तुलस्यान, विपुल छक्कड,पवन हिसारिया, सुभाष पुरोहित, पारस अग्रवाल, रामनारायण पुरोहित, अंकित जोशी, पंकज रोहिल्ला, महेन्द्र कुमावत, पिन्टू वर्मा, राकेश सैनी, सोनू नायक, मुकेश सारण आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur