Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दुबई में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर्स कप प्रतियोगिता में ओनीर आल्हा ने भाग लेकर जिले को किया गौरवान्वित

,

दुबई में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर्स कप प्रतियोगिता में ओनीर आल्हा ने भाग लेकर जिले को किया गौरवान्वित

झुंझुनू, दुबई में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर्स कप में भाग लेकर ओनीर ने जिले का नाम रोशन किया। बगड़ निवासी हाल झुंझुनूं निवासी राम प्रसाद आल्हा के पौत्र ओनीर आल्हा ने वर्ल्ड स्कॉलर्स कप प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन किया और उनकी टीम ने 9 वा स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीती। ओनीर आल्हा ने स्वयं 7 पदक जीते। जिसमें 4 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक जीतकर जिले का रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 15 से 19 दिसंबर 2023 को संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में आयोजित की गई थी। अगला अंतिम राउंड अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में होगा जिसमें भाग लेने के लिए भी चुने गए है। इस प्रतियोगिता में 90 से ज्यादा देश भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अंग्रेजी,इतिहास,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान का टेस्ट लिया जाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur