Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सक्रिय सदस्य ही लड़ेंगे चुनाव, बनेंगे पदाधिकारी – सौरभ सारस्वत

सक्रिय सदस्य ही लड़ेंगे चुनाव, बनेंगे पदाधिकारी – सौरभ सारस्वत

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक कल

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक मंगलवार को प्रातः एक बजे स्थानीय पीरू सिह सर्किल स्थित रेस्टोरेंट सभागार में भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता आयोजित होगी । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया के अलावा सदस्यता अभियान के ज़िला प्रभारी सौरभ सारस्वत, ज़िला संयोजक सरजीत चौधरी, ज़िलाप्रमुख,पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रधान, चेयरमैन, ज़िला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, सदस्यता अभियान की ज़िला टोली सहित भाजपा के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

जानकारी देते हुए भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि समीक्षा बैठक की पूर्व तैयारियों को लेकर एक बैठक सोमवार को सर्किट हाउस में भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अभियान के ज़िला प्रभारी सौरभ सारस्वत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर 200-200 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य ही चुनाव लड़ सकेंगे व सक्रिय सदस्य ही मण्डल से प्रदेश तक के पदाधिकारी बन सकेंगे।सदस्यता अभियान के ज़िला संयोजक सरजीत चौधरी ने प्रत्येक विधानसभा के सदस्यता अभियान की समीक्षा कर जल्द ही लक्ष्य पूर्ण करने का आह्वान किया। इस मौक़े पर ज़िला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, अभियान के सह संयोजक मदन सैनी, गजानंद कुमावत, विधानसभा संयोजक शेर सिह निर्बान, राकेश शर्मा बगड़, महेंद्र चंदवा, प्यारेलाल ढुकिया, सुखवीर गढ़वाल, दलिप स्वामी, संजय मोरवाल सहित सदस्यता अभियान से जुड़े भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur