Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नवलगढ़ क्षेत्र के विकास से विपक्ष के लोग बेेचैन हैं – विक्रम जाखल

नवलगढ़ क्षेत्र के विकास से विपक्ष के लोग बेेचैन हैं – विक्रम जाखल

जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोदित करते हुए बोले

नवलगढ़, क्षेत्र में हो रहे विकास के कार्यो को देखकर विपक्ष के लोग बचैन हो रहे। मुझे मेरे विधानसभा क्षेत्र के विकास करवाने के लिये किसी भी नेता के पैर पकड़ने पड़े कभी पीछे नही हटूंगा। मुझे काम करवाने आते हैं चाहे सरकार भाजपा की हो या फिर अन्य किसी दल की। नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने ये बात निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल किरोड़ी रोड़ के डाबला जोहड़ा पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोदित करते हुए कही। जाखल ने कहा कि मैं जन्मदिन के आयोजन पर विश्वास कम करता हूं। फिर भी संतो के आर्शीवाद से जन्मदिन पर कार्यक्रम रखा हैं। सम्बोधित करते हुए संतो ने कहा कि घोड़ी गणगौर पर नहीं दौड़ेगी तो कब दौड़गी। जब संतो के सानिध्य में पूरे क्षेत्र में जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम रखें हैं। जाखल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है, तो मुझे विकास के कार्य करवाने में अधिक बल ओर शक्ति मिलती है। इससे पहले ग्रामीणों की ओर से विधायक विक्रम सिंह जाखल को मंत्रोच्चार के साथ बालाजी महाराज की पूजा अर्चना करवाकर माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा नेता धन्नाराम सैनी, भाजपा नेता ख्यालीराम गुर्जर, बागोरियां की ढ़ाणी सरपंच राजेन्द्र सैनी, विष्णू फौजी, पुरषोतम स्वामी, गोपाल गुर्जर, रोहिताश गुर्जर, खेमचंद स्वामी, सुभाष सैनी, रोहिताश स्वामी, मनोज स्वामी फौजी, राकेश स्वामी, गोपाल स्वामी सहित सैकड़ों महिला व पुरूष मौजूद रहे।

तिरूपति बालाजी के निकट केक काटकर जन्मदिन मनाया

सीकर रोड़ पर स्थित तिरूपति बालाजी के निकट स्थित होटल में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जन्मदिन समारोह में विधायक विक्रम सिंह जाखल का माला पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद में विधायक जाखल ने कार्यकर्ताओं के साथ में हैप्पी बर्थडे बोलते हुये केक काटा। इस दौरान युवा नेता धन्नाराम सैनी, पूर्व पंच पप्पू सैनी किरोड़ी, मनोज स्वामी फौजी, रघुवीर स्वामी, बुद्विप्रकाश स्वामी, अनिल स्वामी, दीपेन्द्र स्वामी, मुरारी स्वामी, श्यामसुंदर स्वामी आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur