Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: झुंझुनूं में गैंग अपराध के खिलाफ डबल हिट: दो गिरफ्तार

,

Video News: झुंझुनूं में गैंग अपराध के खिलाफ डबल हिट: दो गिरफ्तार

एक के पास से जिंदा कारतूस बरामद, दूसरे ने सक्रिय गिरोह को हथियार सप्लाई किए

झुंझुनूं पुलिस का संगठित अपराधियों पर बड़ा एक्शन

YouTube video

झुंझुनूं, जिले में सक्रिय संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी पर रोक लगाने के लिए मेहाड़ा और बुहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई जिला पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।


मेहाड़ा पुलिस ने पकड़ा ‘लोकेश उर्फ लक्की उर्फ शूटर’

थाना मेहाड़ा की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर जाँच की।

जांच में आरोपी की पहचान लोकेश उर्फ लक्की उर्फ शूटर (24) निवासी कुड़ी की ढाणी, बांसियाल के रूप में हुई।

उसके कब्जे से पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी

  • गैंग बनाकर अवैध रंगदारी,
  • धमकी,
  • फायरिंग
    जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है और अवैध हथियारों की खरीद–फरोख्त का नेटवर्क भी चलाता है।

आरोपी पर संगठित अपराध की जांच जारी है और पुलिस हथियार सप्लाई चेन तक पहुँचने में जुटी है।


बुहाना पुलिस ने जेल से दबोचा दूसरा आरोपी

संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना बुहाना की टीम ने दूसरे आरोपी अजीत यादव उर्फ अजय उर्फ सोनू दहिया (40) को गिरफ्तार किया।

आरोपी को जिला जेल भोंडसी, गुरुग्राम से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

यह आरोपी पहले पकड़े गए सोनू सिंह उर्फ टकला को अवैध हथियार उपलब्ध करवाता था, जो पहले ही

  • दो मैगजीन
  • दो जिंदा कारतूस
    के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अजीत यादव राजस्थान की सक्रिय गैंगों से जुड़ा हुआ है और हथियार सप्लाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उसे न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया गया है ताकि अन्य अपराधियों और हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।


पुलिस अधिकारियों का बयान

थानों के अधिकारियों ने बताया कि जिले में संगठित अपराध, अवैध हथियार तस्करी और गैंग गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी।
आगे और गिरफ्तारियाँ होने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur