Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन

,

परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन

झुंझुनू, मंडावा विधानसभा क्षेत्र परिवर्तन यात्रा को लेकर झुंझुनू शहर के निजी होटल में जिला अध्यक्ष पवन मांवण्डिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, संभाग प्रभारी ओमप्रकाश भडाना, विधानसभा संयोजक महेंद्र चंदवा मंचासीन रहे। संभाग प्रभारी भडाना के निर्देशानुसार चूड़ी चतरपुरा में अतुल कुमार के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत, मंडावा शहर में सुशील सीगड़ा, डॉक्टर राजेश बाबल, गिरधारी लाल खीचड़ की अगुवाई में स्वागत सभा एवं दुराना गांव में जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में स्वागत सभा का निर्णय लिया गया। चूड़ी चतरपुरा से लेकर सड़क के दोनों किनारो पर पार्टी के झंडे, बैनर, होर्डिंग द्वारा पूरे रुट को सजाने की तमाम पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर मंडावा अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, बजरंगलाल पूनियां, भवानी शंकर महणसरिया, देशराज राहड़, सुधीर चौमाल, रणवीर खीचड़, अनिल झाझडि़या, बीरबल सिंह सिलायच, हनुमान प्रसाद नेमीवाल, संजय जांगिड,़ महावीर मील, बिमला चौधरी, नीतेश खीचड़, प्रवेश सिहाग इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur