Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चारावास में सांसद नरेंद्र खीचड़ का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन

,

चारावास में सांसद नरेंद्र खीचड़ का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन

खेतड़ी के प्रत्येक ग्राम पंचायत में सांसद कोष व जिला परिषद के माध्यम से करवाए जावेगे विकास कार्य

खेतड़ी, (वीजेन्द्र शर्मा) उपखंड के चारावास गांव में मंगलवार को सार्वजनिक चौक में सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ का अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चारावास सुगना देवी ने की। कार्यक्रम मे सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ मुख्यअतिथि थे । विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, इंजिनियर धर्मपाल गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, भाजपा जसरापुर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र काजला लोयल, राजेन्द्र सिंह, इन्द्रसिंह शेखावत, हजारीलाल राईका, विजेन्द्र गोदारा, डा.सुभाष माठ, डा.किरण माठ, चरणसिंह चनाना, हरीसिंह माठ, पूरणमल चारावास, महेन्द्र सिंह भगासरा, लीलाधर भगासरा, होशियारसिंह माठ आदि थे। इस मौके पर सांसद नरेंद्र खीचड़ भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को बोगी में बैठा कर समारोह स्थल तक गाजे बाजे के साथ लेकर आए जहां उनका 51 किलो का पुष्प हार ,साफा एंव माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। ।सांसद नरेन्द्र खीचड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में महिलाओं का मान बढ़ाया। विश्व की सबसे बड़ी योजना फ्री में गेहूं वितरण अक्टूबर तक मिलता रहेगा चारावास में सांसद कोष से खेल मैदान का समतलीकरण करवाने व ट्रैक बनवाने , ग्रेवल सड़क बनवाने व मेघवाल मोहल्ले में वर्षा जल भराव के निस्तारण करने की घोषणा की।और सरपंच द्वारा मांग पत्र सौंपा गया । कार्यक्रम मे इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह मांठ व जिला प्रमुख हर्षनी कुलहरि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर जितेन्द्र जांगिड़, रविदत, रतनलाल मेघवाल, मनोहरलाल जांगिड़, महेन्द्र हरीनगर, सरदाराराम बोरायण, बाबूलाल कुमावत, मातादीन मेघवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभु राजोता ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur