Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / व्यापार मंडल में आरक्षण को लेकर आक्रोश… महा रैली निकालकर एसडीम को सौंपा ज्ञापन

,

व्यापार मंडल में आरक्षण को लेकर आक्रोश… महा रैली निकालकर एसडीम को सौंपा ज्ञापन

उदयपुरवाटी व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम राम सिंह राजावत को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

उपखंड क्षेत्र में सैनी समाज के सभी प्रतिष्ठान रहे बंद

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] विधानसभा क्षेत्र के व्यापार मंडल ने आक्रोश महा रैली निकालकर 14 सूत्री मांगों को लेकर रैली के रूप में दोपहर 12:00 बजे उपखंड कार्यालय पहुंचे। व्यापार मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित युवाओं अपना आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके तत्पश्चात व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महारैली को संबोधित किया। संबोधित करने के बाद उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आरक्षण समिति के सदस्यों के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात हजारों की तादाद में उपस्थित सैनी माली समाज के लोग चिराना में 1:00 बजे होने वाली सैनी समाज की आक्रोश महासभा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान चेयरमैन रामनिवास सैनी, पार्षद अजय तसीड़, पार्षद दिनेश सैनी, सैनी समाज अध्यक्ष विनय सैनी, सैनी समाज यूथ विंग अध्यक्ष कुलदीप कटारिया, सैनी मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरबल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण सैनी, पिंटू सैनी, प्रदीप सैनी, चेतन सैनी, मुकेश सैनी, रामलाल सैनी, सुशील सैनी, नितेश सैनी, मुकेश तंवर, सुरेंद्र तंवर, अशोक सैनी, एडवोकेट लक्ष्मण सैनी, गिरधारी लाल सैनी, संदीप सैनी, रामधन कटारिया, अनिल कटारिया सहित उपखंड क्षेत्र के व्यापार मंडल के पदाधिकारी, पूर्व तथा वर्तमान जनप्रतिनिधि और सैनी समाज ने अपने समस्त प्रतिष्ठानों को बंद कर हजारों लोग आक्रोश महारैली में शामिल हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur