Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एस.एम.टी.आई कौशल दक्षता प्रदर्शिनी का अवलोकन

एस.एम.टी.आई कौशल दक्षता प्रदर्शिनी का अवलोकन

झुंझुनू, ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, आई.टी.आई., बगड़ में व्यवसायिक कौशल एवम् दक्षता (जागरूकता) प्रदर्शिनी के द्वितीय दिन आस-पास क्षेत्र के विभिन्न राजकीय एवं प्राइवेट विद्यालयों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शिनी के प्रति छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ सदस्यों में उत्साह देखने को मिला है। सुब्रोस लिमिटेड द्वारा प्रायोजित नवीन डोजो सेन्टर छात्र-छात्राओं के लिए मुख्य आकर्षण बना हुआ है, कार्य करते हुए सुरक्षा एवं उद्योगों में संचालित होने वाली प्रणालियों को खेल के रूप में समझना सभी के लिए आकर्षक है। जिसके साथ ही इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय से सोलर एवं विन्डपावर से संचालित प्लांट, इलेक्ट्रीक पोल मोनिट्रिंग सिस्टम, गैस रूम हिटर , फिटर ट्रेड से तोप का मॉडल, मैट्रो ट्रेन, मैकेनिक डीजल से रेडिएटर का मॉडल, आर.ए.सी. का हॉट एण्ड कोल्ड वाटर डिस्पेंसर मॉडल, कोपा ट्रेड में तैयार जेनेरेशन ऑफ कम्प्यूटर , वेल्डर ट्रेड से एरोप्लेन का मॉडल चर्चा में रहे। अवलोकनकर्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों की कार्यकुशला की प्रशंसा करते हुए सराहना की।

आज प्रदर्शनी में राजकीय रा.उ. मा. विद्यालय, प्रतापपुरा के 41, आदर्श विद्या मन्दिर सी. से. स्कूल, झुन्झुनू के 68, डॉ मोहन लाल पीरामल पी.जी. कालेज के 46, पीरामल बॉयज सी.सै. स्कूल, बगड़ के 152, राजकीय उ.मा. विद्यालय, ओजटू के 40, आदर्श विद्या मन्दिर सी. से. स्कूल, बगड़ के 33, शहीद प्रशान्त बुन्देला सी. से. स्कूल, बगड़ के 40, के. एस. इनटरनेशल सी.सै. स्कूल, बगड़ के 130 छात्र/छात्राओं सहित कुल 08 विद्यालयों एवं कॉलेज के 550 विद्यार्थियों सहित 46 आगन्तुको ने संस्थान के भिन्न-भिन् कार्यशालाओं मे प्रशिक्षणार्थीयो द्वारा तैयार किये गये मॉडल, टूल्स व मशीनरी का अवलोकन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur