Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पचेरी कलां पुलिस की कार्रवाई: 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

पचेरी कलां पुलिस की कार्रवाई: 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

Pacheri Kalan police arrest absconding warrant accused from Haryana

झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नकबजनी के तीन मामलों में 5 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में की गई।

हरियाणा से किया गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार जितेन्द्र उर्फ सोनू (36) पुत्र बलवीर, निवासी आलमपुर थाना तोषाम जिला भीवानी (हरियाणा) पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी वर्तमान में भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) में रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया

तीन स्थायी वारंट में था फरार

थानाधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ नकबजनी के तीन अलग-अलग मामलों में स्थायी वारंट जारी थे। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन और वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर (RPS) के सुपरविजन में की गई। पचेरी कलां थाना प्रभारी बनवारीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरियाणा जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में पुलिस की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में शामिल सदस्य:

  • बनवारीलाल, पुलिस निरीक्षक व थानाधिकारी, पचेरी कलां
  • शीशराम, सहायक उपनिरीक्षक (विशेष योगदान)
  • हंसराज, कांस्टेबल
  • सहीराम, कांस्टेबल

पुलिस का अभियान जारी

झुंझुनूं पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।