Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर राजेन्द्र भांबू के नेतृत्व में निकाली गयी 2100 निशानो के साथ पद यात्रा

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर राजेन्द्र भांबू के नेतृत्व में निकाली गयी 2100 निशानो के साथ पद यात्रा

झुंझुनूं, चूणा चौक से भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू के नेतृत्व में तथा चूणा चौक विकास समिति के तत्वावधान में 6 अप्रेल को निकलने वाली प्रथम निशान पद यात्रा निकाली गयी 2100 निशानो के साथ। चूणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने बताया यह यात्रा चूणा चौक से प्रारम्भ होकर गांधी चौक, एक नम्बर रोड, कलेक्ट्रेट सर्किल से मण्डावा मोड, केन्द्रीय विद्यालय से बन्धे का बालाजी पंहुची। विपुल छक्कड ने बताया की निशान पद यात्रा के लिए लगातार नगर में सम्पर्क किया गया तथा नगर में निशान पद यात्रियों के स्वागत के लिए नगर के मार्ग पर तोरण द्वार भी बांधे गए। गांधी चौक स्थित इंदर जनरल स्टोर के सामने सभी पद यात्रियों को ठंडा पेय दिया गया। पदयात्रा प्रारंभ से पूर्व चुना चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित एवं भाजपा नेता राजेंद्र भांम्बू द्वारा ध्वज पूजा पंडित आचार्य राजेश पांडेय के आचार्यत्व में विधि विधान के साथ की गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष चुना चौक विकास समिति शिवचरण पुरोहित, सचिव अशोक तुलस्यान, संरक्षक डॉ डीएन तुलस्यान, शुभकरण चोपदार, गोपीराम पुरोहित, विजय सैनी, नवल खंडेलिया, कमल केजडीवाल, मनोज तुलस्यान, श्यामसुंदर तुलस्यान, आशीष तुलस्यान, सुभाष पारीक, प्रमोद शर्मा चोटिया, विपुल छक्कड, , पवन हिसारिया, राजकुमार मोरवाल, बंटी सैनी, अंकित जोशी, पारस अग्रवाल, पंकज पुरोहित, संदीप गोयल, सोनू नायक, लक्ष्मीकांत पुरोहित, पूनम पुरोहित, आशीष पुरोहित, महेंद्र कुमावत, मुकेश सहारण, कमल केजरीवाल, दिवाकर शर्मा, मनोज स्वामी,विपिन छककर, अविनाश पुरोहित, नरेश पुरोहित, मनोज स्वामी, विष्णु सोनी, अमित पांडे, सुरेंद्र पंसारी, अमित जोशी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हुए थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur