Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ शुभारंभ

,

पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ शुभारंभ

आशीर्वाद पैलेस हाउसिंग सोसायटी के तत्वाधावान में

झुंझुनूं, आशीर्वाद पैलेस हाउसिंग सोसायटी के तत्वाधावान में कोरोना के मयेनजर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चूणा चौकरानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में 22 अगस्त गणेश चतुर्थी से पांच दिवसीय गणपति महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज शनिवार को प्रात: 8.30 बजे डॉ.डी.एन.तुलस्यान एंव सुशील कुमार रिंगसिया ने सपत्नीक परिवार सहित विधिविधान के साथ पन्डि़त महावीर प्रसाद शर्मा बीदासर वालों के आर्चायत्व में प्रथम दिवस की गणपति स्थापना पूजा-अर्चना करवायी। आशिष मोहनलाल तुलस्यान द्वारा गणपति मूर्ति एंव स्टेज की डेकोरेशन शानदार रही। जानकारी देते हुए सीए प्रशान्त तुलस्यान ने बताया कि 26 अगस्त तक गणपति पूजा कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा आरती के बाद रात्रि को आशीर्वाद पैलेस के सभी परिवार जन के बच्चों द्वारा मनोरंजन गेम्स इत्यादि का आयोजन भी किया जाएगा। आशीर्वाद पैलेस में गणपति स्थापना पर केशरदेव तुलस्यान-डॉ.डी.एन.तुलस्यान, कालुराम तुलस्यान, ईन्दचन्द तुलस्यान, राधेश्याम-सुशील तुलस्यान, सुशील-प्रवीण रिंगसिया, श्रवण रिंगसिया, अशोक-अनुज गाडिय़ा, दामोदर-पवन गुढ़ावाला, रतनलाल-अनुप टिबड़ेवाला, केशव पंसारी, अशोक गुप्ता, राजेश -लखन राणासरिया, सीए प्रशान्त तुलस्यान सहित अन्यजन ने खुले मन से हर्ष एंव खुशी प्रकट की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur