Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पचलंगी भागवत कथा में कालिया नाग वध सहित कृष्ण लीलाओ का किया वर्णन

,

पचलंगी भागवत कथा में कालिया नाग वध सहित कृष्ण लीलाओ का किया वर्णन

पचलंगी भागवत कथा में महाराज का स्वागत करते मेला कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया बाघोली, पचलंगी में पहाड़ी स्थित मातेश्वरी मंदिर में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन शनिवार को कथा वाचक महाराज प्रभुशरण दास ने बताया कि मनुष्य घरती पर आता है लेकिन धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा नही लेकर वापस चला जाता है। मनुष्य को सारे काम छोडक़र भागवत कथा में समय निकालना चाहिए जिससे सारे पाप दुख दर्द दूर होते है। कथा में कालिया नाग वध व कृष्ण लीला का वर्णन किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया व जगदीश जाखड़ ने महराज को माला पहनाकर स्वागत किया। महिलाओं ने संगीतमय भजनों में नृत्य पेश कर प्रस्तुतिया दी। इस अवसर पर भगवान कृष्ण की झांकिया सजाई गई। कथा में अज्ञेमप्रकाश पुजारी, सुभाष नेचु, सरपंच आशा भावरिया, पूर्व सरपंच कमला भावरिया, अशोक स्वामी, सुवा देवी, मीना देवी, सहित कई श्रद्धालु मौजुद थे।