Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पचलंगी में कलश यात्रा के बाद दुर्गा माता की मूर्ति की नव निर्मित मंदिर में हुई स्थापना

,

पचलंगी में कलश यात्रा के बाद दुर्गा माता की मूर्ति की नव निर्मित मंदिर में हुई स्थापना

पचलंगी में कलश यात्रा के साथ दुर्गा माता की मूर्ति का नगर भ्रमण करवाते ग्रामीण । बाघोली, पचलंगी में पहाड़ी स्थित रामदेव मंदिर के पास गुरूवार को द़ुर्गाा माता की मूर्ति स्थापना पर सैकड़ौ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा से पहले दुर्गाा माता की मूर्ति को सजाकर पूर्जा-अर्चना की गई। इसके बाद रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष सोहनलाल बबेरवाल ने कलश यात्रा के साथ दुर्गा माता की मूर्ति का नगर भ्रमण करवाने के लिए निशान दिखाकर रवाना किया। जो गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई डीजे के साथ नाचती -गाती महिलाए नव निर्मित दुर्गा माता मंदिर पर पहुँची। दुर्गा माता के मंदिर में पुजारी राकेश वर्मा व महाराज गुरूदयाल के द्वारा वेद मंत्रोचारण के बाद मूर्ति की स्थापना की। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रधालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान यजमान घासीराम, सरपंच आशा भावरिया, उप सरपंच सुदामा कलावत, कृषी मंडी सदस्य लीलाधर मेघवाल, पसस भूपेन्द्र बबेरवाल, दीपचन्द, गोकुल पालीवाल, विकाश सहित सैकड़ौ महिलाए शामील थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur