Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पचलंगी में उतराखण्ड त्रासदी की पांचवीं बरसी पर हुये धार्मिक अनुष्ठान

,

पचलंगी में उतराखण्ड त्रासदी की पांचवीं बरसी पर हुये धार्मिक अनुष्ठान

पचलंगी में उत्तरा खण्ड त्रास्ती की पांचवीं बरसी पर श्रद्धांजलि देते ग्रामीण बाघोली,उतराखण्ड त्रासदी की पांचवी बरसी पर पचलंगी के नारायण मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 16 जून 2013 को केदारनाथ मे जल प्रलय में ट्रस्ट के संस्थापक मातादीन चोटिया व पत्नी संतरा देवी के जल समाधी लेने पर उनकी पांचवी बरसी के अवसर पर शनिवार को मोहन काली धाम मे कई धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धाजंली सभा का आयोजन हुआ श्रद्धाजंली सभा मे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से प्ररेणा लेने का संकल्प लिया ट्रस्ट के अविरल चोटिया,फूल चन्द कुड़ी,श्रवण सिंह पचलंगी,राकेश चाटिया ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक मातादीन चोटिया व पत्नी संतरा देवी की स्मृति में उनके द्वारा निर्मित मोहनकाली शिव धाम में कई धार्मिक आयोजन हुये धार्मिक आयोजन में नागेन्द्र झीरवाल,रोधश्याम राव सानिध्य में संगीत मय सुन्दकाण्ड के पाठ का आयोजन हुआ व धार्मिक भजनों की प्रस्तुती के साथ हुऐ कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद चोटिया,भाजपा नेता ओमप्रकाश जागिड़, कैलाश चोटिया,नरेन्द्र जागिड़,दीपेश,भानू, सत्यनारायण कुमावत, कृष्ण कुुमार शर्मा,मातेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष रोहीताश सैनी,खण्डल विप्र प्रदेश उपाध्यक्ष डां. राजेन्द्र प्रसाद माटोलीया,अजय कुमार, अमन, शिवम शर्मा , रिछपाल कुड़ी,प्रवीण बड़सरा सहित सैकडो लोग उपस्थित थे।