Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पचलंगी में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

,

पचलंगी में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

पचलंगी में कलश यात्रा में शामिल महिलाए बाघोली, भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन मंगलवार से कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कथा मातेश्वर धाम में होने वाले कार्यक्रम में गोपालजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कथा के मुख्य यजमान सीताराम सैन, माली देवी सैन ने बताया कि कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू हुई यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। कथा स्थल पर कथा वाचक प्रभु शरण तिवाड़ी चिड़ावा वाले के द्वारा संगीतमय कथा में प्रथम दिन भागवत महत्व व राजा परिक्षित की कथा का रसपान करवाया गया। कलश यात्रा में मेला कूटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया,अशोक दास स्वामी,सरपंच आशा भावरिया,कैलाश शर्मा जहाज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur