Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पानी की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

,

पानी की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

जिला कलेक्टर को

झुंझुनू,पानी की समस्याओं को लेकर वार्ड न. 44 के वार्डवासियों ने एक फिर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया की वार्ड में कुबा मस्जिद, पिपली चौक, मेड़तनी बावडी के आस-पास पिछले कई सालो से पानी की समस्या आ रही है। पानी की आपूर्ति नहीं होने वार्डवासी हाल से बेहाल है। रमजान का महिना चल रहा है। पानी की सप्लाई नहीं होने से रोजेदार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी मकसूद सयद ने बताया की पानी की समस्या को लेकर कई बार समय-समय पर अधिकारियों को अवगत करवाया गया है कुछ दिन पहले भी जिला कलेक्टर को भी समस्या से अवगत करवाया था। शुक्रवार को फिर से जिला कलेक्टर को अगवत करवाया गया है। साथ ही वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारी से मिलकर नियमित रूप से पानी सप्लाई की मांग की गई। इस पर जलदाय विभाग ने समस्या को हल करने का आश्वासन भी दिया। वार्डवासियों ने समस्या हल नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur