Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष में 16 बार हुए पेपर लीक – कमल कांत शर्मा

,

कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष में 16 बार हुए पेपर लीक – कमल कांत शर्मा

धरना प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

झुंझुनू, राजस्थान की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार अनियमितता बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ आदि विषयों को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका व महामहिम राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी शैलेश खेरवा को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व शहीद स्मारक से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में भाजयुमो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। शहीद स्मारक पर हुई सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर युवाओं के साथ बार-बार धोखाधड़ी की है जिसे राजस्थान का युवा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान के युवाओं के साथ है। मांठ ने कहा कि जब जब युवाओं पर तकलीफ आएगी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा इस नाकारा सरकार से लड़ने के लिए सड़क पर तैयार रहेगा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस राजस्थान की भ्रष्टाचार में लिप्त नाकारा सरकार ने 4 वर्ष के कार्यकाल में 16 बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने का कार्य करने वाली ऐसी सरकार के शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि राजस्थान का युवा कमजोर नहीं है 2023 में इसका पुरजोर जवाब देगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के चहेते ही पेपर लीक भ्रष्टाचार में लिप्त है। जब रखवाले ही चोर हैं तो फिर युवाओं के भविष्य को कौन संभालेगा। कलेक्ट्रेट के समक्ष राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का पुतला जलाया। फिर महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम शैलेश खेरवा को ज्ञापन सौंपा जिसमें भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच की मांग की है। इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी ,नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी,शिवकुमार जेवरिया, श्री राम सैनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, नरेंद्र सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, जिला मंत्री हनुमान सिंह, कमल सैनी ,राजू मराठा, विजेंद्र गोदारा ,देव थालौर ,भुनेश सैनी, अनीता गुर्जर, चंद्रशेखर रावल, अशोक शर्मा ,सोनू अग्रवाल ,शास्त्री चंद्रजीत सैनी, राहुल कुमावत, अनिल लालपुरिया, झुंझुनू ग्रामीण अनुपम जाखड़ , पीयूष वर्मा बगड़, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, नगर उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, इस,अशोक शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील भड़िया, बालाजी मडल से महामंत्री सचिन महला , मोहित अग्रवाल, जयराम दीक्षित,संदीप मांठ, रोहित महला, हरिसिंह ओला,प्रवीण पोसाना, अतुल पोसाना, राहुल ढाका ,मनीष जांगिड़, मुकुल जागिड़, , विकास देवा अशोक नाटास, जयसिंह नूनिया, विकास नाटास सचिन ओला, बंटी महला,योगेश भारतीय, देव पंडित, हेमंत सैनी,धीरज पांडे,जय सिंह, गाड़ सिंह,सूरज सिंह,शुभम मराठा,सचिन चाहर,आशीष कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur