Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परिवर्तन सकंल्प यात्रा का पुष्प वर्षा से होगा स्वागत- ढूकिया

,

परिवर्तन सकंल्प यात्रा का पुष्प वर्षा से होगा स्वागत- ढूकिया

झुंझुनू, प्रदेश भाजपा द्वारा जारी परिवर्तन सकंल्प यात्रा सोमवार को मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के दुराना गांव में करियर महाविद्यालय के खेल मैदान में पहुँचेगी। सकंल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में जनसम्पर्क कर जनसभा में पधारने का आग्रह किया। ढूकिया ने बताया कि इस सभा में हजारों कार्यकर्ता सकंल्प यात्रा का स्वागत प्रातः 11ः30 बजे करेंगें एवं सभा को सुनेंगे। हेतमसर गांव टॉल से यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा, वहीं से बाईक रैली द्वारा सभा स्थल तक यात्रा गाजे-बाजे के साथ पहुँचेगी। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है तथा सकंल्प यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur