Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परशुराम कुंड रथयात्रा का झुँझुनू में सर्व समाज ने तोरण द्वार लगा पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत

परशुराम कुंड रथयात्रा का झुँझुनू में सर्व समाज ने तोरण द्वार लगा पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत

कलश यात्रा के साथ झुँझुनू के विभिन्न मार्गों से निकाली भगवान परशुराम कुण्ड रथ शोभा यात्रा

झुंझुनू, 20 नवम्बर को काँची पीठ से प्रारम्भ होकर देश के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर गुरुवार को झुंझुनू आई भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा अमृत भारत रथ का रीको सर्किल पर यात्रा प्रभारी भाजपा नेता कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में सर्वसमाज द्वारा पुष्प माला व पुष्प वर्षा से भगवान परशुराम के जयकारो के साथ भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।परशुराम कुण्ड रथ यात्रा के स्वागत में आयोजित मोटरसाइकिल ,वाहन व संत रथ शोभायात्रा को रीको सर्किल पर संत आनंद गिरी महाराज,अपर ज़िला कलेक्टर जे पी गौड़,भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, विश्व हिंदू परिषद के रामानन्द पाठक व नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया।शोभा यात्रा में सबसे आगे डीजे के पीछे संत रथ पर आनंदगिरी महाराज फरसा धारण कर विराजमान थे।उनके पीछे भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, यात्रा प्रभारी कमल कान्त शर्मा, विप्र फ़ाउंडेशन ज़िलाध्यक्ष गोपी शरण पुरोहित, विप्र फ़ाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश लिखवा, विप्र समाज प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमिया, यात्रा सह प्रभारी ललित जोशी, मनोहर खाजपुरिया सहित सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोग हाथ में भगवा ध्वजा लेकर पैदल चले, उनके पीछे परशुराम कुंड आमंत्रण रथ यात्रा चली फिर अंत में पीछे बड़ी संख्या में चौपहिया वाहन शामिल रहे। यात्रा का रास्ते में पीरुसिंह सर्किल, बस डिपो, मल्टीपरपज स्कूल, खटिकों के मंदिर, बावलिया बग़ीचि,गांधी चौक , छावनी बाज़ार , चूना चौक सहित विभिन्न स्थानो पर तोरणद्वार लगा पुष्प वर्षा से सर्व समाज व विभिन्न संगठनों के लोगों ने स्वागत किया। शाहों के कुएँ स्थित बावलिया बग़ीचि से 251 महिलाएँ कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुई।चूना चौक पार्क में भगवान परशुराम कुंड यात्रा रथ का आरती पूजा कर स्वागत किया गया।उपस्थित महिला पुरुषों ने भगवान परशुराम को पुष्पमाला अर्पित की।

इस मौक़े पर सभा का आयोजन किया गया जिसमें यात्रा के साथ आए नारायण दास महाराज, संत आनंदगिरी महाराज , ओम नाथ महाराज, रामानन्द पाठक, गौड़ ब्राह्मण महासभा ज़िलाध्यक्ष सीताराम शर्मा, यात्रा संयोजक कैलाश लिखवा, यात्रा प्रभारी कमल कान्त शर्मा, पवन पुजारी, विश्वंभर पूनिया, राजेन्द्र भाम्भू, गुलझारीलाल कालेर, गोपी पारिक, ममता शर्मा ने यात्रा को सम्बोधित करते हुए भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। धन्यवाद उमाशंकर महमिया ने दिया। इस मौके पर अरुणाचल प्रदेश में नील लोहित नदी के तट पर बन रहे भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा निर्माण हेतु सहयोग राशि देने वाले भामाशाहों गुलजारीलाल कालेर, राजेंद्र भांभू, पवन शर्मा देरवाला, कमल कांत शर्मा ,सीताराम शर्मा बुद्धा का वास, ललित जोशी, संजय पारीक, मनोहर लाल खाजपुरिया, ममता शर्मा, डॉ आशा शर्मा पिलानी, डॉ पूनम शर्मा, शर्मा , डॉ शशि मरोलिया, डॉ विद्या पुरोहित, सुनीता रुंथला, डॉ भावना शर्मा आदि का सम्मान किया गया। ललित जोशी ने सभा मंच पर ₹21000 का चेक भेंट किया जबकि मनोहर लाल खाजपुरिया ने ₹11000 का चेक भेंट किया। संचालन रामगोपाल महमिया ने किया। इस मौके पर पवन शर्मा अलसीसर, पवन पांडेय, एडवोकेट कमल शर्मा, राकेश शहल, श्रीमती चंदा शर्मा, मीना जांगिड़, अनिता सैनी, संगीता खंडेलिया, सोनू शर्मा, बेबी कुमावत, सुधा जेजूसरिया, कविता देवी, दिव्यश्री, गायत्री जोशी, मुकेश शर्मा बुडाना, अशोक प्रजापति, शिक्षाविद नरेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, रामचंद्र शर्मा पाटोदा, निखिल शर्मा, सीए रविंद्र मरोलिया,नरेश जोशी,सोमेश जोशी,विकास पुरोहित, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, कार्तिकेय जोशी, चंद्र प्रकाश जोशी,मनोज शहल, योगेश चौमाल, सुभाष मावंडिया,ताराचंद सैनी, मुकेश सैनी ,नंदलाल सैनी, योगेंद्र कुंडलवाल, महावीर शर्मा, पार्षद संजय पारीक,सौरभ जोशी, जगदीश गोस्वामी,संदीप गोयल, सुधीर चौमाल मलसीसर,विवेक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, लीलाधर पुरोहित, मनोज व्यास, राजेश ढंढ, प्रमोद चोटिया, मदन जी शर्मा मदन शर्मा, गोपाल शर्मा, भरत शर्मा, ज्योति प्रकाश पांडे, कमल चंद सैनी, महेंद्र सैनी, विवेक बावलिया, सुभाष चंद्र पुरोहित, नरेश पुरोहित, विपुल छक्कड़, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज व विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur