Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : परसरामपुरा स्टेडियम अतिक्रमण हटाने की नई तारीख तय

Jhunjhunu News : परसरामपुरा स्टेडियम अतिक्रमण हटाने की नई तारीख तय

13 मई को होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहेगा तैनात

Police deployment planned for encroachment removal at Parsurampura stadium

नवलगढ़। झुंझुनूं जिले के परसरामपुरा खेल स्टेडियम मामले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने नई तारीख तय कर दी है। अब यह कार्रवाई 13 मई को की जाएगी।

प्रशासन द्वारा मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

भारी पुलिस जाब्ता रहेगा तैनात

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।

प्रशासन के अनुसार मौके पर:

  • 250 पुरुष कांस्टेबल
  • 60 महिला कांस्टेबल

का पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में प्रशासन द्वारा पुलिस जाब्ते की मांग की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur