Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू भाजपा जिला कार्यालय में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

,

झुंझुनू भाजपा जिला कार्यालय में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

कार्यकर्ताओं के संघर्ष से पार्टी स्थापना के मात्र 30 वर्ष में ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनी – बनवारीलाल सैनी

झुंझुनू, बगड़ रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय सहित शहर के प्रमुख सर्किल व सड़कों को पार्टी के झंडों से सजाया गया । इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष सैनी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना व उसके बाद कार्यक्रताओ के कड़े संघर्ष एव बलिदान से मात्र 30 वर्षों में ही देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।आज सम्पूर्ण देश में भाजपा की राष्ट्रवाद एव सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के चलते देश के अधिकतम राज्यो में भाजपा की सरकार है व भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की मजबूती में लाखों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एव बलिदान शामिल है । भाजपा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि भाजपा ने सदैव देश हित के निर्णय लिए हैं जिससे देश को मजबूती मिली है ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना परचम लहराया है।आज भाजपा शासित सभी राज्यों में तीव्र विकास हो रहा है।भाजपा ही देश की पुरातन विरासत एव संस्कृति की रक्षा कर रही है । इनके अलावा पूर्व विधायक सुभाष पुनिया, पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, योगेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री राजेश बाबल, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड़, संजय मोरवाल , राकेश सहल ने भी अपने विचार रखे । संचालन महेश जीनगर ने किया । कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक भाजपा जिंदाबाद, वंदे मातरम् के नारों के साथ जोश ख़रोश से पार्टी का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया । इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, सुनीता स्वामी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला,आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, सुधा पवार, मंजू चौहान, प्रमोद जानू, विजय बाजला, ललित जोशी,जगदीश गोस्वामी, ताराचंद सैनी, कपिल सोनी, श्रवण कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur