Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पर्यावरण संरक्षण के लिए मोरिन्डा धाम से पौधारोपण अभियान शुरू

पर्यावरण संरक्षण के लिए मोरिन्डा धाम से पौधारोपण अभियान शुरू

बाघोली, गांव के मोरिन्डा धाम पँचमुखी हनुमान मंदिर के परिसर में शनिवार को पर्यावरण विभाग के साथ मिलकर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ विभाग ने पेड़ लगााओं पर्यावरण बचाओं अभियान की शुरुआत की। चंवरा -चौफुल्या से आबिसी प्रकोष्ठ के कांग्रेस प्रदेश महासचिव के के सैनी के नेतृत्व में मंहन्त बनवारीदास महाराज के सानिध्य में छायादार पेड़ लगाकर शुभारंभ किया। सैनी ने बताया कि अभियान के तहत हर पंचायत स्तर पर पेड़ लगाकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करेगें। इस दौरान एसटी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मीणा, गंगाधर ककराना, रामसिंह मीणा टोडी, अशोक सैनी , उमराव मीणा, अर्जुन, सावरमल, योगेश सहीत दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur