31 मार्च तक सत्यापन नहीं कराया तो रुक सकती है पेंशन
झुंझुनूं जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभ ले रहे पेंशनर्स के लिए अहम खबर है। वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं कराने पर पेंशन का भुगतान रोका जा सकता है।
हजारों पेंशनर्स अब भी बाकी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार जिले में कुल 2,85,280 पेंशनर्स हैं।
इनमें से 2,50,882 (87.94%) का सत्यापन हो चुका है, जबकि 34,398 पेंशनर्स अभी भी सत्यापन से वंचित हैं।
कैसे कराएं सत्यापन?
पेंशनर्स निम्न तरीकों से अपना सत्यापन कर सकते हैं:
- ई-मित्र केंद्र पर जाकर बायोमैट्रिक सत्यापन
- RajSSP Mobile App के जरिए फेस रिकॉग्निशन से घर बैठे सत्यापन
अन्य विकल्प भी उपलब्ध
यदि बायोमैट्रिक या फेस रिकॉग्निशन संभव नहीं है, तो:
- ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनर्स विकास अधिकारी कार्यालय में
- शहरी क्षेत्र के पेंशनर्स उपखंड अधिकारी कार्यालय में
यहां ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कराया जा सकता है।
जिन पेंशनर्स के पीपीओ में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
विशेष योग्यजन के लिए जरूरी अपडेट
विशेष योग्यजन पेंशनर्स को अपने जनाधार में UDID रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट करवाना अनिवार्य है। इसके बिना सत्यापन संभव नहीं होगा।
अधिकारी की अपील
उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां ने कहा,
सभी पेंशनर्स 31 मार्च 2026 से पहले अपना सत्यापन अवश्य करा लें, ताकि पेंशन का भुगतान नियमित बना रहे।
