जन्म तिथि, नाम संशोधन और एरियर भुगतान की समस्याओं का होगा समाधान
झुंझुनूं जिले के पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है।
पेंशन विभाग द्वारा 12 मार्च को विशेष परिवेदना निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
यह शिविर उन पेंशनर्स के लिए खास है, जिन्हें अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संभाग स्तर के कार्यालयों तक जाना पड़ता है।
कब और कहां लगेगा शिविर?
- तारीख: 12 मार्च
- समय: प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक
- स्थान: उपकोष पेंशन कार्यालय, झुंझुनूं
इस शिविर में पेंशनर्स की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
किन समस्याओं का होगा समाधान?
शिविर में मुख्य रूप से निम्न परिवेदनाओं पर सुनवाई होगी:
- जन्म तिथि में संशोधन
- नाम संशोधन
- पेंशन संशोधन
- बकाया एरियर का भुगतान
दूरदराज क्षेत्रों के पेंशनर्स को अब संभाग स्तर के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
नोडल अधिकारी नियुक्त
शिविर के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त कोषाधिकारी (पेंशन) प्रेरणा कालेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासन की ओर से पेंशनर्स से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समय पर शिविर में पहुंचें, ताकि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हो सके।
