Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सुनार समाज कल्याण बाेर्ड के गठन की मांग काे लेकर जयपुर जायेगें स्वर्णकार समाज के लोग

सुनार समाज कल्याण बाेर्ड के गठन की मांग काे लेकर जयपुर जायेगें स्वर्णकार समाज के लोग

स्वर्णकार महारैली मे हाेगें शामिल, मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन

झुंझुनू, श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा संस्था के बैनर तले 11 दिसंबर को जयपुर में सुनार समाज कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय स्वर्णकार महारैली मे झुंझुनू जिले से हजाराें की संख्या में स्वर्णकार समाज बंधु एकत्रित होकर सरकार को अपनी एकता का परिचय देते हुए जयपुर कूच करेगें |

संस्था के प्रदेश सलाहाकार मंत्री सावर मल डॉवर ने बताया कि गत 4 दिसम्बर काे हनुमागढ से सुनार समाज के कर्णधार प्रमाेद जाेडा एवं उनकी टीम द्वारा सुनार समाज कल्याण बोर्ड के गठन की मॉग काे लेकर स्वर्ण कार समाज गाैरव पदयात्रा का शुभारंभ किया गया था | जो राजस्थान के विभिन्न जिलाे, तहसीलाे, शहराें व गॉवाें से हाेकर 10 दिसम्बर काे जयपुर स्थित स्वर्ण कार सेवा सदन पहुंचेगीं | तत्पश्चात प्रदेश स्तरीय स्वर्णकार समाज की रुपरेखा के अनुसार 11 दिसम्बर काे प्रातः 10 बजे प्रदेश भर के स्वर्ण कार समाज बंधु एक महारैली के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर माननीय मुख्य मंत्री अशाेक गहलाेत काे ज्ञापन सौंपकर सुनार समाज कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की जायेगी | डॉवर ने जयपुर मे आयोजित हाेने वाली स्वर्ण कार समाज की महारैली मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वर्ण कार समाज बंधुओं से पहुंचने की अपील है |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur