Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / यमुना का पानी लाने के लिए शुरू किया जन जागृति आंदोलन

यमुना का पानी लाने के लिए शुरू किया जन जागृति आंदोलन

नवलगढ़, धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल से यमुना जल हमारा हक आंदोलन समिति ने शुक्रवार सुबह रथ को हरी झंडी दिखाकर के जन जागृति आंदोलन का आगाज किया। देशराज ट्रस्ट और यमुना जल हमारा हक आंदोलन समिति के तहसील अध्यक्ष राजेश कटेवा ने मांग की है कि राज्य को जमुना का सही पानी मिलना चाहिए। इस यात्रा को नवलगढ़ विधानसभा किए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ले जाकर के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हिमाचल परियोजना तैयार कर जल आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। लेकिन राज्य की उदासीनता के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है। संस्था के चौधरी सहीराम ने बताया कि 5 मई 1994 आपको हरियाणा ,राजस्थान, उत्तर प्रदेश,हिमाचल प्रदेश व दिल्ली के बीच में समझौता हुआ था। बंदोबस्त में राजस्थान को 1119 अरब घन मीटर पानी देने का निर्णय लिया गया । लेकिन समझौते के मुताबिक राजस्थान में पानी की आपूर्ति नहीं की गई। इस मौके पर यमुना जल हमारा हक आंदोलन समिति के नवलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष राजेश कटेवा, एडवोकेट चौधरी सहीराम शीशराम खीचड़ कुमावास, नोरंग लाल दुत, पितराम कालेर, महेंद्र सिंह डुडी, श्रीचंद कालेर, ओमप्रकाश कालेर, कालूराम झाझडिया,अजय चौधरी, राजेश पूनिया, अतुल पूनिया आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur