Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / JhunJhunu News – सारी में बनेगा 143 लाख का पीएचसी भवन – विधायक ने किया शिलान्यास

JhunJhunu News – सारी में बनेगा 143 लाख का पीएचसी भवन – विधायक ने किया शिलान्यास

झुंझुनूं , जिले की सारी ग्राम पंचायत में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) के नये भवन का विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने शिलान्यास किया। यह भवन 143 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा।

भवन की सुविधाएं
इस नये पीएचसी भवन में कई आधुनिक सुविधाएं बनाई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • मोड्यूलर लेबर रूम
  • पेथोलॉजी लैब
  • दवा वितरण केन्द्र
  • रजिस्ट्रेशन रूम
  • वेलनेस रूम
  • फोर बेडेड वार्ड
  • ओपीडी और वेटिंग एरिया
  • डॉक्टर्स क्वार्टर

विधायक ने जताया आभार
शिलान्यास अवसर पर विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा,

राज्य सरकार जिले के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शिलान्यास समारोह में मौजूद गणमान्य लोग
समारोह में विशम्भर पूनियां, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, राजकुमार मूंड, हरेन्द्र धनखड, कृष्ण गावडिया, मुकेश पातुसरी, बलजीत शर्मा, आशा सिंह, तेजपाल, प्रधानाचार्य सरोज देवी, नरेंदर सोहू, राजेश सोमरा, बीसीएमओ डॉ. अशोक कटेवा, संदीप डारा, राजकुमार जांगिड, प्रताप, सरजीत, सुल्ताना एसएचओ रविन्द्र समेत कई लोग उपस्थित रहे।