Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्रों का किया विमोचन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्रों का किया विमोचन

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गाँधी फार्म हाउस सूरजगढ़ में महिला स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्रों का विमोचन किया। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने हाल ही में महिला स्वतंत्रता सेनानियों पर एक पुस्तक लिखी है, जिसका शीर्षक है “हिंद की क्रांतिकारी बेटियाँ”। वर्तमान अंकुर प्रकाशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह पुस्तक प्रकाशित की गई है, पुस्तक का विमोचन 10 मार्च रविवार को नोएडा मीडिया सेंटर गंगा शॉपिंग सेंटर में किया जायेगा। इस अवसर पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान में हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला दिवस है। यह दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को स्वीकार करने वाला वैश्विक दिवस है। इस दिवस पर उन क्रांतिकारी महिलाओं को याद करना चाहिए; जिन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किये। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की आजादी और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली क्रांतिकारी महिलाओं के छायाचित्रों का विमोचन किया। स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा की सदस्य दुर्गाबाई देशमुख, स्वतंत्रता सेनानी रमाबाई चौधरी, स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम लोकसभा की सदस्य सुभद्रा जोशी, स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा की सदस्य मालती चौधरी, स्वतंत्रता सेनानी और महान सामाजिक कार्यकर्ता उमाबाई कुंदापुर, स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली, क्रांतिकारी उज्ज्वला मजूमदार, स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा की सदस्य और प्रथम लोकसभा की सदस्य अम्मू स्वामीनाथन, स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और गांधीवादी राजनीतिज्ञ डॉ. सुशीला नायर, स्वतंत्रता सेनानी व महिला अधिकारों की समर्थक रामेश्वरी नेहरू आदि क्रांतिकारी महिलाओं के छायाचित्रों का विमोचन किया। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य चांदकौर, धर्मपाल गाँधी, समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला, राजेंद्र कुमार गांधी, उम्मेद डमोलिया, किशोर जाखड़, दिनेश, सोनू कुमारी, अंजू गाँधी, पिंकी, चमेली, सुनील गाँधी, किरण देवी, अमित जाखड़, तनीषा, हर्षिता, हर्ष गाँधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur