35 वर्षीय अनिल मेघवाल का शव मिलने से गांव में शोक
झुंझुनूं जिले के पिलानी–धीँधवा रोड पर एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान अनिल मेघवाल के रूप में
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अनिल मेघवाल (35 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल, निवासी धीँधवा के रूप में हुई है।
अनिल विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।
उसके पिता राज मिस्त्री का कार्य करते हैं, जबकि अनिल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी।
सीआई चंद्रभान स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर साक्ष्य जुटा रहे हैं।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मौत के कारणों का इंतजार
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट
