Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News : झुंझुनू में कोर्ट के सामने कार तोड़फोड़ की वारदात में शामिल 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

,

Video News : झुंझुनू में कोर्ट के सामने कार तोड़फोड़ की वारदात में शामिल 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Video News : झुंझुनू में कोर्ट के सामने कार तोड़फोड़ की वारदात में शामिल 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

YouTube video
झुंझुनूं जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पिलानी और DST ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
इस दौरान पुलिस थाना सूरजगढ़ के दो सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन एवं
वृताधिकारी विकास धीधवाल (RPS) के सुपरविजन में
थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में की गई।

नाकाबंदी देख भागी बोलेरो कैम्पर

04 फरवरी 2026 को DST इंचार्ज शशिकान्त (सउनि.) से मिली सूचना पर पिलानी से बेरी गांव में पीरू सिंह खेल मैदान के पास नाकाबंदी की गई।
इसी दौरान बेरी गांव की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो कैम्पर को पुलिस नाकाबंदी देखकर चालक ने अचानक मोड़कर कच्चे रास्ते की ओर भगाने का प्रयास किया

पीछा कर बेरी गांव की बणी में रोका वाहन

पुलिस टीम ने कैम्पर का पीछा कर बेरी गांव की बणी में कच्चे रास्ते पर पकड़ लिया
वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए

पिस्टल, कारतूस और वाहन जब्त

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से

  • 01 पिस्टल

  • 04 जिंदा कारतूस
    बरामद किए गए।
    इसके साथ ही बोलेरो कैम्पर वाहन को भी जब्त किया गया।
    पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरजगढ़ के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हैं दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हैं

  • ललित उर्फ लिता धानक के खिलाफ 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज

  • आकाश उर्फ शूटर के खिलाफ 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज

दोनों आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ 03 फरवरी 2026 को सूरजगढ़ में कोर्ट के सामने कार तोड़फोड़ की वारदात करना भी स्वीकार किया है।

रिमांड पर लेकर होगी अन्य मामलों की जांच

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
अब उनसे अन्य आपराधिक घटनाओं और नेटवर्क को लेकर विस्तृत अनुसंधान किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur