Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पिलानी में नकबजनी: 30 लाख के आभूषण चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

पिलानी में नकबजनी: 30 लाख के आभूषण चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : पिलानी में नकबजनी: 30 लाख के आभूषण चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पिलानी, झुंझुनूं: पुलिस थाना पिलानी की टीम ने दिनदहाड़े बंद मकान से 30 लाख रूपये के आभूषण और नकद चोरी करने के दो आरोपियों राकेश (22) और विशाल (20) को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र सिह राजावत RPS और वृताधिकारी  विकास धींधवाल RPS के मार्गदर्शन में वृत चिडावा के सुपरविजन में थाना पिलानी टीम ने यह कार्यवाही की।

घटना का विवरण

दिनांक 22 जनवरी 2026 को परिवादी सुभाष आलडिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह राजगढ़ विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं। अपने कार्यालय जाने के बाद उनकी पत्नी दुकान पर गई और बेटा स्कूल गया। शाम को घर लौटने पर देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और सोन-चांदी के जेवरात व नकद रूपये चोरी हो गए थे

रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 21/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

  • पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन कर संदिग्धों की पहचान की।

  • गहन पूछताछ के बाद आरोपी राकेश पुत्र हवासिंह (22) निवासी लक्ष्मी कॉलोनी और विशाल पुत्र किशन (20) निवासी समसावास, लोहारू, भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया।

  • दोनों ने नकबजनी की घटना करना स्वीकार किया

अनुसंधान जारी

गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों की भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अनुसंधान जारी है और आरोपी अन्य मामलों में भी शामिल हो सकते हैं।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur