Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पिलानी के लिखवा गाँव में शराब ठेके पर 5–6 राउंड फायरिंग, बदमाशों की धमकी से दहशत फैली

,

पिलानी के लिखवा गाँव में शराब ठेके पर 5–6 राउंड फायरिंग, बदमाशों की धमकी से दहशत फैली

पिलानी के लिखवा गाँव में शाम करीब 7:30 बजे शराब ठेके पर अज्ञात बदमाशों ने 5-6 राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। यह ठेका मिंटू सिंह पुत्र मामन सिंह, निवासी छापड़ा के नाम वर्ष 2025-26 तक आवंटित है। घटना के समय काउंटर पर मौजूद सेल्समैन चैन सिंह बाल-बाल बच गया।

YouTube video

फायरिंग से पहले बदमाशों ने ठेके में फेंकी धमकी भरी पर्ची

फायरिंग से पहले बदमाश ठेके के अंदर एक धमकी भरी पर्ची फेंककर गए, जिसमें लिखा था-

जय गोमाता, सचिन लिखवा उर्फ कालू, अक्षय पंडित फरमानीया – इस ठेके पर हिस्सा या हर महीने 1 लाख रुपये फिरौती देनी होगी, अन्यथा सेल्समैन अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा।

पल्सर बाइक पर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने मोर्चा संभाला

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पल्सर बाइक पर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विकास धींधवाल और पिलानी पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू की।

झुंझुनूं जिले में नाकाबंदी, हर नाके पर कड़ी जांच

घटना को गंभीरता से लेते हुए झुंझुनूं जिले में नाकाबंदी करा दी गई है। पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए हर चौक-नाके पर सघन जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur