Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शराब ठेके फायरिंग मामला: 2 आरोपी गिरफ्तार

शराब ठेके फायरिंग मामला: 2 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम लिखवा शराब ठेके पर फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

पिलानी। ग्राम लिखवा में शराब ठेके पर 21 नवंबर 2025 को हुई फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया। थाना पिलानी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी हिमांशु पुत्र प्रभुदयाल और पंकज उर्फ टोनी पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया।

वारदात में शामिल मुख्य आरोपी अक्षय शर्मा उर्फ अक्षय पंडित और सचिन मेघवाल की तलाश जारी है। इन दोनों पर 25–25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।


पुलिस कार्रवाई और जांच

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत RPS के मार्गदर्शन में पुलिस ने 10 टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, साक्ष्य संकलन और एफएसएल जांच के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए गए।


घटना का विवरण

21.11.2025 को मिन्टु सिंह के शराब ठेके पर काम कर रहे सैल्समैन चैन सिंह के अनुसार, शाम 7:30 बजे सचिन उर्फ कालु और एक अन्य युवक मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने ठेके पर गोली चलाकर धमकाया और शराब ठेके में हिस्सेदारी या भारी रकम देने की धमकी दी। हाथ में दिए गए कागज में लिखा था कि यदि मांगी गई राशि नहीं दी गई, तो जो भी सैल्समैन मौजूद होगा उसकी मौत की जिम्मेदारी ठेके मालिक पर होगी।


गिरफ्तार आरोपी

  1. हिमांशु, पुत्र प्रभुदयाल, जाति जाट, उम्र 19, निवासी नरहड, थाना पिलानी
  2. पंकज उर्फ टोनी, पुत्र राजवीर, जाति रावणा राजपूत, उम्र 23, निवासी इस्माइलपुर, थाना मण्ड्रेला

मुख्य आरोपी और इनाम

मुख्य आरोपी:

  • अक्षय शर्मा उर्फ अक्षय पंडित, फ़रमानीया, पीएस महम, ज़िला रोहतक
  • सचिन मेघवाल, पुत्र विजेन्द्र, निवासी लिखवा, पीएस पिलानी

इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। किसी को भी इन आरोपियों को शरण देने या मदद करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।


वारदात का उद्देश्य

पुलिस के अनुसार, अक्षय शर्मा पहले भी हरियाणा में शराब ठेकों पर फायरिंग की वारदातों में शामिल रहा है। उसने स्थानीय युवकों की गैंग बनाकर ठेकों से रंगदारी वसूलने और आतंक फैलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।


रिपोर्टर: शेखावाटी लाइव, झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur