Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : युवक ने खुद काटी गले की नस, हालत गंभीर

Police and ambulance at Pilani market after serious incident

नूतन मार्केट में खौफनाक घटना, खून देखकर दहशत में आए लोग
पिलानी में बुधवार देर शाम नूतन मार्केट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित रूप से खुद ही अपने गले की नस काट ली। घटना ग्रामीण बैंक के पास हुई, जहां अचानक फैले खून को देखकर लोग दहशत में आ गए।

मौके पर मचा हड़कंप, तुरंत दी गई सूचना

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

इसके साथ ही 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, जिसने तेजी से घायल को अस्पताल पहुंचाया।

एंबुलेंस टीम ने निभाई अहम भूमिका

मौके पर मौजूद EMT नितेश पूनिया, पायलट ख्यालिराम और नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र गुर्जर ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत बिरला अस्पताल, पिलानी पहुंचाया।

युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

घायल की पहचान बुडानिया निवासी पवन पुत्र दुर्गाराम तनानिया के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट