Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पिलानी में अवैध शराब मामला: 7 साल से फरार आरोपी रंगलाल गिरफ्तार

पिलानी में अवैध शराब मामला: 7 साल से फरार आरोपी रंगलाल गिरफ्तार

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : पिलानी में अवैध शराब मामला: 7 साल से फरार आरोपी रंगलाल गिरफ्तार

झुंझुनूंपुलिस थाना पिलानी ने अवैध शराब के एक पुराने मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहचान रंगलाल पुत्र कर्णसिंह, निवासी गारिन्डा के रूप में हुई है।

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS, पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं के निर्देशानुसार की गई।
कार्यवाही में देवेंद्र सिंह राजावत RPS (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के मार्गदर्शन एवं
विकास धींधवाल RPS, वृत्ताधिकारी चिड़ावा के सुपरविजन में
थानाधिकारी चंद्रभान (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 क्या है पूरा मामला?

दिनांक 16 जुलाई 2018 को एएसआई बाबूलाल द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार,
गश्त के दौरान झेरली से गारिन्डा जाने वाले रास्ते पर एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी को रोका गया।

पुलिस को देखकर चालक व एक अन्य व्यक्ति गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
मौके पर बोलेरो की तलाशी में माल्टा मसालेदार देशी शराब के 3 कार्टन (कुल 36 बोतल) बरामद हुए।

 गाड़ी जब्त, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 05 U 0886 बताया गया।
मामले में राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 हाईकोर्ट की रोक बनी गिरफ्तारी में बाधा

प्रकरण में पहले ही आरोपी नरेंद्र और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका था,
लेकिन आरोपी रंगलाल की गिरफ्तारी पर राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर से रोक लगी हुई थी।

राजकीय अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में तथ्य व साक्ष्य पेश किए गए।

 15 जनवरी 2026 को हटी रोक

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 15 जनवरी 2026 को रिट याचिका का निस्तारण कर
गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने के आदेश जारी किए गए।

 27 जनवरी 2026 को आरोपी गिरफ्तार

रोक हटते ही पिलानी पुलिस ने तलाश तेज की और
27 जनवरी 2026 को आरोपी रंगलाल को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।