Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : पिलानी में वृद्धा से दुष्कर्म व लूट का आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : पिलानी में वृद्धा से दुष्कर्म व लूट का आरोपी गिरफ्तार

Police arrest rape and loot accused in Pilani

पिलानी में गंभीर आपराधिक वारदात का खुलासा

पिलानी थाना पुलिस ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म और आभूषण लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई बृजेश ज्योति उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देश पर की गई।


क्या है पूरा मामला?

परिवादिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी रात्रि के समय उनके घर में घुसा और चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी जाते समय उनके आभूषण भी उतारकर ले गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामला दर्ज होते ही पिलानी थाना पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।


48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन किया और संभावित स्थानों पर दबिश दी।

मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपी मुकेश उर्फ सूडिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।


आरोपी का विवरण

  • नाम: मुकेश उर्फ सूडिया
  • पिता: रणजीत
  • उम्र: 22 वर्ष
  • निवास: वार्ड नं. 3, हरिनगर कॉलोनी, पिलानी (झुंझुनूं)
  • आपराधिक रिकॉर्ड: 3 प्रकरण पूर्व में दर्ज

पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur