Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : पिलानी: तेजाजी मंदिर हेतु ₹1 लाख की घोषणा

Jhunjhunu News : पिलानी: तेजाजी मंदिर हेतु ₹1 लाख की घोषणा

Community welcomes donor for Tejaji temple in Pilani

निर्माणाधीन 165 फीट ऊंचे मंदिर के लिए समाज का बढ़ता सहयोग
पिलानी के निकटवर्ती गांव बनगोठड़ी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर के लिए समाज से सहयोग लगातार मिल रहा है।

मंदिर निर्माण में सहयोग के तौर पर समाजसेवी चन्द्रभान बांगड़वा ने 1 लाख रुपये नकद एवं निर्माण सामग्री देने की घोषणा की।


सोल-साफा पहनाकर किया सम्मान

इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया।

जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां, उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, प्रभारी प्रिंसिपल अत्तर सिंह काजला तथा ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां ने सोल-साफा एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

समाजसेवी राजेन्द्र सिहाग और युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने भी मंदिर के लिए की गई घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया।


165 फीट ऊंचा होगा शिखर

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बन रहा यह मंदिर 165 फीट ऊंचे शिखर के साथ भारत का सबसे बड़ा तेजाजी मंदिर होगा।

उन्होंने कहा,

“मंदिर निर्माण में समाज का तन, मन और धन से सहयोग मिल रहा है, जो एकता और आस्था का प्रतीक है।”

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur