पिलोद गांव की संतोष देवी पत्नि पूर्व सैनिक राजपुताना राइफल स्व. सवाई सिंह को सेना की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आर्थिक रूप से कमजोर पूर्व सैनिक परिवारों की आर्थिक सहायता करना सेना गर्व समझती है समय-समय पर ऐसे परिवारों की हर संभव मदद करती है। शुक्रवार को राजपुताना राइफल के नायक कृष्ण कुमार ने गांव में पहुंचकर गांव के सरपंच चिरंजीलाल शर्मा व गणमान्य नागरिकों के बीच स्व. सवाई सिंह की वीरांगना को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होनें बताया कि सेना समय-समय पर शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओ को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करती है जिससे उनको कभी यह ना महसुस हो की वो अकेले है। इस दौरान ग्रामीणों ने सेना की तरफ से पधारे नायक कृष्ण कुमार का आभार प्रकट किया व सेना के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए प्रशंसा की। इस मौके पर राधाकृष्ण शर्मा, मोहनलाल कुमावत, भीम सिंह, उम्मेद सिंह सहित गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पिलोद की वीरांगना को सेना ने भेजी आर्थिक सहायता
पिलोद की वीरांगना को सेना ने भेजी आर्थिक सहायता



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।