Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पुनीत कार्य : गौ संवर्धन संस्थान के कार्यकर्ताओ ने किया बेसहारा साधु का अंतिम संस्कार

पुनीत कार्य : गौ संवर्धन संस्थान के कार्यकर्ताओ ने किया बेसहारा साधु का अंतिम संस्कार

झुंझुनू, आज सदर थाना झुंझुनू के एस आई सुभाष सिहाग से सुचना मिली की बीबासर गांव मे एक साधु की हार्ट अटेक से मृत्यु हो गई है जिसका शव पिछले पांच दिन से भगवान दास खेतान अस्पताल के शव गृह मे पडा हुआ है। सूचना मिलने पर गौ संवर्धन संस्थान के कार्यकर्ता अस्पताल के शव गृह पहुंचे। कागजी कार्रवाई कर शव को बीबाणी धाम लेकर पहुंचे। जहां पंडित अतुल शर्मा के द्वारा हिंदू रीति-रिवाज से शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार मे गौ संवर्धन संस्थान के अध्यक्ष प्रवीण स्वामी ,वेदप्रकाश मेहनसरिया, मोती नायक, सोनू पुरोहित, रोहतास कुमावत, ताराचंद कुमावत, तुलसी स्वामी, विजय टेकरीवाल, राहुल सोनी उपस्थित रहे गौ संवर्धन संस्थान पिछले दस वर्ष से बेसहारा व्यक्तीयो के अंतिम संस्कार का कार्य कर रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur