Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पिस्तौल की नोक पर डंपर चालक से लूटी 45 सौ की नकदी

पिस्तौल की नोक पर डंपर चालक से लूटी 45 सौ की नकदी

पूर्व सैनिक ने अपने साथी के साथ

खेतडी, चार दिन पूर्व खेतड़ी नगर में हथियार सहित हरियाणा के दो खतरनाक आरोपियों को हथियारों सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर ठीक से सांस भी नहीं ली थी कि खेतड़ी में एक और वारदात घटित हो गई। एक पूर्व सैनिक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर शुक्रवार रात्रि को एक डंपर चालक की कनपटी पर लाइसेंसी पिस्तौल लगाकर 45 सौ रुपए की लूट कर ली और दोनों मौके से फरार हो गए जिन्हें सुबह पांच बजे के करीब पुलिस ने निजामपुर मोड से धर दबोचा। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि देव रोड निवासी कमल कुमार ने रात्रि को पुलिस को सूचना दी कि वह अपना डंपर लेकर नीमकाथाना की तरफ से आ रहा था तभी पीछे से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर में सवार होकर दो व्यक्ति आए और उसके कनपटी पर पिस्तौल लगा कर उसके पास से 45 सौ रुपए की नगदी छीनकर ले गए। अंधेरा होने की वजह से वह उनको देख नहीं पाया। कमल कुमार की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गाड़ी नंबर तलाश की तो रात्रि गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, महेश सैनी व चालक अशोक कुमार ने निजामपुर मोड के पास पूर्व सैनिक हेमराज सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी तिहाड़ा व उसका साथी मोहनलाल गुर्जर 29 वर्ष निवासी ढाणी संता वाली नानू वाली बावड़ी को गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच नानू वाली बावड़ी में एक होटल के पास यह घटना घटित हुई थी जिसको लेकर आसपास के लोग इक_े हो गए थे और आरोपी मौका देखकर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है साथ ही जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी एक लाइसेंसी पिस्तौल तथा दो मैगजीन बरामद किए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur