झुन्झुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए होली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजि. प्यारेलाल ढूकिया ने होली की महता बताते हुए विद्यार्थियों को बताया कि यह ऐसा त्यौहार है जो सामाजिक सरोकारिता को बढ़ाने के साथ-साथ आपसी गिले शिकवे को दूर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को रासायनिक पदार्थों से बने रंग का इस्तेमाल न करने एवं प्राकृतिक रंग से होली खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या निधि सिहाग ने विद्यार्थियों तथा समस्त स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़, एवं समस्त स्टाफ सदस्य मौजुद रहें।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्राकृतिक रंगो से होली खेले – ढूकिया
प्राकृतिक रंगो से होली खेले – ढूकिया




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।