Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेल-कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर

,

खेल-कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी फार्मेसी कालेज एवं बगड़ आई०टी०ओ०टी में चल रही अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बैडमिंटन, बॉलीबाल एवं किक्रेट मैचों का आयोजन हुआ। खेल प्रभारी राजवीर जागिंड ने बताया कि सर्वप्रथम बैडमिंटन का फाइनल मैच के.एम.पी.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक एवं माधवी के बीच हुआ जिसमें पलक ने विजयी होकर बैडमिंटन प्रतियोगिता को जीत लिया।

किकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल का प्रथम मैच मैकेनिक डीजल एवं फिटर की टीमों के बीच हुआ जिसमें फिटर टीम विजयी रही, दूसरा मैच इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-2 एवं इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप 3 की टीमों के बीच हुआ जिसमे रोचक मुकाबले के बाद इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-2 की टीम विजयी रही। तीसरा मैच इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-3 एवं मैकेनिक डीजल की टीमों के बीच हुआ जिसमे इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप 3 की टीम विजयी रही। बॉलीबाल प्रतियोगिता में फार्मसी कालेज एवं इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-3 के बीच मुकाबला हुआ जिसमे इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप 3 की टीम विजयी रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur